डॉ. देविना वैद्य ने संभाला डॉ. वाईएस परमार वानिकी विवि नौणी में निदेशक अनुसंधान का पदभार
डॉ. देविना वैद्य ने डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में निदेशक अनुसंधान का कार्यभार संभाल लिया है। पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. देविना को शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासन और विस्तार कार्यों में 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री , नेरी की डीन के रूप में सेवाएं दी हैं
डॉ. देविना वैद्य ने डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में निदेशक अनुसंधान का कार्यभार संभाल लिया है। पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. देविना को शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासन और विस्तार कार्यों में 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री , नेरी की डीन के रूप में सेवाएं दी हैं और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, बजौरा में एसोसिएट डायरेक्टर तथा मुख्य परिसर में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी संभाली हैं। डॉ. देविना 1989 में विश्वविद्यालय से जुड़ी थीं। डॉ. देविना ने आईसीएआर , डीएसटी, आईसीएमआर , एमओएफपीआई , फिक्की तथा राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित 11 प्रमुख शोध परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
What's Your Reaction?

