देहरा की जनता ही मेरी पूंजी , अब उप चुनाव में कांग्रेस को झटका देगी हिमाचल की जनता : होशियार सिंह
भारतीय जनता पार्टी के देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। होशियार सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे हिमाचल में उपचुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पूरे प्रदेश में यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि भाजपा 3 की 3 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है, जिसके कारण सुख की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने खिसकते सियासी कद की चिंता में इतने दुखी हो गए हैं
![देहरा की जनता ही मेरी पूंजी , अब उप चुनाव में कांग्रेस को झटका देगी हिमाचल की जनता : होशियार सिंह](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_667c191660a1d.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 26-06-2024
भारतीय जनता पार्टी के देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। होशियार सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे हिमाचल में उपचुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पूरे प्रदेश में यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि भाजपा 3 की 3 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है, जिसके कारण सुख की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने खिसकते सियासी कद की चिंता में इतने दुखी हो गए हैं कि अब वह बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। स्वयं को राजनीति का बड़ा खिलाड़ी कहने वाले मुख्यमंत्री को यह आभास हो गया है कि आज भी वह छात्र राजनीति के इलावा कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 16 महीने की निक्कमी एवं अस्थिर सरकार जिन्हें हवाई बातें करने के अलावा कुछ नहीं आता।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)