महाकुंभ में संगड़ाह के रजाणा की 38 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत 

सिरमौर जिला के उपमंडल के गांव संगडाह के रजाणा गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता उर्फ बबली (38) का बीते दिन प्रयागराज महाकुंभ में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

Jan 31, 2025 - 15:36
 0  237
महाकुंभ में संगड़ाह के रजाणा की 38 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुकाजी   31-01-2025
सिरमौर जिला के उपमंडल के गांव संगडाह के रजाणा गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता उर्फ बबली (38) का बीते दिन प्रयागराज महाकुंभ में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 
जानकारी के अनुसार हेमलता बाल विकास परियोजना संगडाह के रजाना गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। कुछ दिन पहले वह अपने पति और कुछ अन्य परिचितों के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गई थीं। 
यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार हेमलता उर्फ बबली का मायका रजाना तथा ससुराल संगड़ाह में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow