वर्तमान हिमाचल सरकार तालाबंदी की सरकार : भाजपा 

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव, मनीश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आर.आर. शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष, तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तालाबन्दी की सरकार

Feb 13, 2025 - 16:22
 0  45
वर्तमान हिमाचल सरकार तालाबंदी की सरकार : भाजपा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-02-2025

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव, मनीश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आर.आर. शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष, तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तालाबन्दी की सरकार है। जब से सुखविन्द्र सिंह सुक्खु  मुख्यमंत्री बने हैं। अजय सोलंकी  विधायक बने है, ताला बन्दी का काम चला हुआ है। 

सत्ता में आते ही नाहन विधानसभा क्षेत्र की काला आम तहसील को बंद कर दिया व पांच पटवार सर्कल बन्द करके जनता के पैरों पर कुलहाडी मार दी। वो जनता जो नाहन के रोज-रोज के चक्करों से बच गई थी उसको दोबारा नाहन के चक्करों में डाल दिया। स्वास्थ्य के मामले में तो माननीय विधायक जी की जनता से दुश्मनी ही है। 

पूर्व भाजपा सरकार में सात नई पी.एच.सी. खोली गई, चलाई गई उनमें से 3 पी.एच.सी. सुखविन्द्र सिंह सरकार द्वारा विधायक अजय सोंलकी के कहने पर बंद कर दी गई। माता त्रिलोकपुर में शानदार पी.एच.सी. चल रही थी, पंजाहल में पी.एच.सी. चल रही थी, सैनवाला मुबारिकपुर में पी.एच.सी. चल रही थी और भारापुर में सी.एच.सी. खुल गई थी इन सभी को एक झटके में बंद करवा कर गोल्ड मैडल प्राप्त कर लिया। 

अब त्रिलोकपुर के मरीज, पंजाहल के मरीज नाहन या नारायणगढ़ जाने को मजबूर हैं। सैनवाला मुबारिकपुर के मरीज पांवटा साहिब जा रहे है। धन्य है, कांग्रेस सरकार भाजपा नेताओं ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार और विधायक जी एक और तोहफा नाहन को देने जा रहे हैं। नाहन मेडिकल कालेज व अस्पताल को बंद करने की पूरी तैयारी कर दी है।

265 करोड़ रुपये केन्द्र की मोदी सरकार ने मेडिकल कालेज व अस्पताल बनाने के लिए दिया। 300 बैड नए बनाने के लिए 11 मंजिल भवन निर्माण हो रहा था, टीचिंग ब्लॉक के लिए 11 मंजिल नया भवन बन रहा था सब कुछ बंद कर दिया ताले लगा दिए अब कह रहे हैं कि इसे कहीं और बनाऐंगे भाजपा नेताओं ने याद कराया कि नाहन का रीजनल अस्पताल 2017 से पहले भी चल रहा था पर यह अस्पताल केवल मरीजों को रेफर करने का ही काम करता था और 12 से 15 डाक्टरों के सहारे अस्पताल था।

2017 से 2022 के मध्य हर विषय के विशेषज्ञ भाजपा सरकार में लाए गए हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, ई.एन.टी., आई, मेडिसिन, एनैस्थीस्यिा, सर्जरी, पैथालॉजी, फार्माकालॉजी, इतना ही नहीं रेडियोलॉजी, और कैंसर का इलाज करने वाले डाक्टरों को लाकर 15 से डाक्टरो की संख्या को 115 तक पहुंचाया गया और कांग्रेस सरकार आते ही डाक्टरों का जाना शुरू हो गया विकास बंद हो गया एक भी नया विशेषज्ञ व जनरल डाक्टर नहीं आया न ही पैरा मेडिकल आए। 2017 से पहले 200 मरीज प्रतिदिन आते थे उन्हें भाजपा सरकार में बढाकर 1000 से 1500 किया गया।

कांग्रेस सरकार ने आते ही भवन निर्माण का काम बंद कर दिया। 70 करोड़ रुपये मोदी सरकार ने नर्सिंग कालेज के लिए 2022 में दिया वह भी कहीं बेकार कर दिया। 20 करोड़ रुपया माता एवं शिशु अस्पताल का दिया वही भी पता नहीं कहा गया और अब मेडिकल कालेज को ताला लगाने की तैयारी हो गई है। 

मेडिकल काऊंसिल ऑफ इंडिया की आखों में धूल झोंकी की जा रही है किसी भी समय एम.सी.आई. के एतराज आ सकते हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक व मुख्यमंत्री नाहन के दुश्मन हो गए है। लम्बे समय के बाद नाहन पटरी पर आने लगा था उसे ताला लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow