हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता

Oct 18, 2025 - 15:24
 0  74
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-10-2025

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया गया जिससे दृश्यता 100 मीटर तक रही। 

राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। उधर, ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में ठंडक कम हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अक्टूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 

इसके प्रभाव से 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दाैरान चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 और 23-24 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow