कुछ लोग रात के अंधेरे में हासिल करना चाहते है सत्ता , उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सहित बागी विधायकों पर कसा तंज

प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग रात के अंधेरे में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। जनता ने चुनकर भेजी कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पहले प्रदेश का आर्थिक बजट रोका।

Apr 24, 2024 - 18:56
Apr 24, 2024 - 19:33
 0  10
कुछ लोग रात के अंधेरे में हासिल करना चाहते है सत्ता , उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सहित बागी विधायकों पर कसा तंज

यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुकाजी  24-04-2024
प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग रात के अंधेरे में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। जनता ने चुनकर भेजी कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पहले प्रदेश का आर्थिक बजट रोका। 
लेकिन फिर भी बात ना बनी तो विधायकों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने करतब दिखाए , लेकिन उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियों का पता नहीं था और एक ही रात में विधानसभा अध्यक्ष ने बागी 6 विधायकों को पूर्व विधायक बना दिया। जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी के प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरे 45 महीने चलेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार स्थिर है। 
उन्होंने कहा कि रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार को लेकर भी राज्यसभा चुनाव में कई तरह की बातें हुई। लेकिन उन्होंने विश्वास जताया था कि बेशक विनय कुमार का नेता प्रतिपक्ष जयराम के साथ दोस्ताना है , लेकिन वोट वह कांग्रेस के पक्ष में ही करेंगे। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में निर्दलीय विधायकों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा सौंप कर अधर में लटके है। विधानसभा अध्यक्ष मर्यादा अनुसार कार्य करते हुए विचार विमर्श कर रहे हैं और निर्दलीय विधायक सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow