सेब के गिरते दामों पर प्रियंका गांधी चिंतित , सोशल मीडिया की मार्फ़त प्रधानमंत्री से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग उठाई 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के बागवानों के समर्थन में अदाणी कंपनी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग उठाई है। प्रियंका गांधी ने दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिकने का आरोप भी लगाया

Sep 6, 2023 - 20:11
Sep 6, 2023 - 20:17
 0  30
सेब के गिरते दामों पर प्रियंका गांधी चिंतित , सोशल मीडिया की मार्फ़त प्रधानमंत्री से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग उठाई 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-09-2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के बागवानों के समर्थन में अदाणी कंपनी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग उठाई है। प्रियंका गांधी ने दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिकने का आरोप भी लगाया है। सेब के गिरते दामों से परेशान बागवानों के समर्थन में लिखी गई पोस्ट खूब वायरल हो रही है। 

पोस्ट के माध्यम से अदाणी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को भी घेरा है। उन्होंने पोस्ट किया कि आपदा के इस कठिन दौर में जहां प्रदेश के बागवानों पर पहले से ही परेशानियों का पहाड़ टूट रहा था, प्रधानमंत्री के मित्र अदाणी उनकी परेशानियों को क्यों बढ़ा रहे हैं। अदाणी के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं। 

आपदा के समय ऐसा करना शर्मनाक है। जहां हिमाचल के किसानों और बागवानों को मदद की जरूरत है, वहां उन्हें तोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री इस लूट को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे? बता दें कि अदाणी कंपनी पर बागवान पिछले कई सालों से सेब के मार्केट रेट गिराने के आरोप लगाते रहे हैं। इस बार भी अदाणी ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में रेट ओपन किए। 

जिस दिन अदाणी ने सेब के रेट दिए, उस दिन तक हिमाचल की मंडियों में प्रीमियम सेब 140 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। बावजूद इसके अदाणी ने अधिकतम 96 रुपये का रेट ओपन किया। इसके बाद बागवानों ने अदाणी का जबरदस्त विरोध किया। तब जाकर अदाणी ने दो बार सेब खरीद के रेट जरूर बढ़ाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow