यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 26-12-2025
लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 48 घण्टे की हड़ताल पर है। कर्मचारियों का आरोप है कि ना तो कंपनी प्रबंधन और ना ही सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। वही वर्कर्स यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि 48 घंटे के भीतर कोई सकारात्मक जवाब कंपनी प्रबंधन और सरकार की तरफ से नहीं मिलता है तो मजबूरन आंदोलन का रुख करना पड़ेगा। नाहन में आज 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले रोष रैली निकाली।
मीडिया से बात करते हुए 102 और 108 वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मनमानी लगातार जारी है जिससे सीधे तौर पर एंबुलेंस कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जबकि लंबे समय से मांगे कंपनी प्रबंधन और सरकार के सामने उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की आदेशों के बावजूद भी न्यूनतम वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है वही छुट्टियों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस गाड़ियों की हालत भी ठीक नहीं है और यदि एंबुलेंस नहीं चल पाती है तो कर्मचारियों की सैलरी काटी जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर लिखित तौर पर प्रबंधन और सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। उधर सीटू सिरमौर के जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि जायज मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी पिछले लंबे समय से संघर्ष होते मगर सरकार और प्रबंधन उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है जो बेहद हैरानी जनक है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों लेबर लॉ और कोर्ट के आदेश अनुसार न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए साथ छुट्टियों का भी प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक सीटू इन कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी बढ़ेगी।