नाहन चौगान में फिर से आएगा वो फुटबॉल का गोल्डन पीरियड , शुरू होगा राकेश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 

ऐतिहासिक शहर नाहन के चौगान मैदान में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की सभी जिलों के प्रतिभागी अपना दम कम दिख रहे है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वही हिमाचल फुटबाल एसोसिएशन यह भी निर्णय लिया है कि। बीते लंबे समय से शहर की पहचान राकेश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के प्रयास किया जा रहे हैं

Dec 2, 2025 - 18:48
Dec 2, 2025 - 19:05
 0  42
नाहन चौगान में फिर से आएगा वो फुटबॉल का गोल्डन पीरियड , शुरू होगा राकेश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-12-2025
ऐतिहासिक शहर नाहन के चौगान मैदान में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की सभी जिलों के प्रतिभागी अपना दम कम दिख रहे है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वही हिमाचल फुटबाल एसोसिएशन यह भी निर्णय लिया है कि। बीते लंबे समय से शहर की पहचान राकेश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के प्रयास किया जा रहे हैं। 
इस प्रतियोगिता के शुरू होने से नाहन शहर में वो फुटबॉल का गोल्डन पीरियड फिर से देखने को मिलेगा जिसको लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नाहन में राकेश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की टीमें खेलने के लिए यहां पहुंचती थी। 
कभी संसाधनों की कमी तो कभी आयोजन समिति के अभाव में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इतिहास के पन्नों में सिमटता चला गया। राकेश मेमोरियल प्रतियोगिता से शहर को पहचान मिली थी , कई खिलाड़ी यहां से निकलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। अब फिर से इस टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नाहन के फुटबॉल का नाम फिर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />