अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बोलेरो कैम्पर, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

राजधानी के झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप चालक की लापरवाही से बोलेरो कैम्पर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल

Jun 26, 2024 - 11:45
 0  88
अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बोलेरो कैम्पर, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-06-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं राजधानी के झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप चालक की लापरवाही से बोलेरो कैम्पर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। घायलों में मृतक की पत्नी भी शामिल है। 

दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान राम लाल (48) निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) चोटिल हैं। मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर (HP 25A-1850) कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में दम्पति समेत चार लोग सवार थे। इनमें मोलागी निवासी राम लाल (48), राधादेवी (42) पत्नी राम लाल, चालक अर्जुन (34) और बगड़ू राम (43) शामिल थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow