अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकराई कार , दो लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बरनोह में एक नील गाय कार से टकरा गई। नील गाय के टकराने के बाद कार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत पूरी तरह से उड़ गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया है

Apr 22, 2024 - 17:57
 0  34
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकराई कार , दो लोग घायल
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   22-04-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बरनोह में एक नील गाय कार से टकरा गई। नील गाय के टकराने के बाद कार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत पूरी तरह से उड़ गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया है। 
 
 
कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला , बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संघ घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप एक नील गाय कार से टकरा गई। 
 
 
जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार चालक मनप्रीत सिंह व उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से कार चालक मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow