आपदा की घड़ी में भाजपा और केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ की राजनीति  : प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आपदा की घड़ी में भाजपा और केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि न तो केंद्र सरकार इस आपदा से निपटने में कोई मदद कर रही

Oct 6, 2023 - 13:54
 0  10
आपदा की घड़ी में भाजपा और केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ की राजनीति  : प्रतिभा सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    06-10-2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आपदा की घड़ी में भाजपा और केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि न तो केंद्र सरकार इस आपदा से निपटने में कोई मदद कर रही है और न ही प्रदेश के भाजपा नेता सरकार का सहयोग कर रहे हैं। 

प्रदेश के बार बार आग्रह के बाद भी केंद्र सरकार ने आज तक हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की है, जबकि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में उन्हें हिमाचल की याद नहीं आई है।

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक पर आपदा से प्रभावित लोगों की समस्यों को सुनने के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के साथ साथ मंडी जिला में जितने विकास कार्यो को किया है, वह अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने मंडी के लोगों को गुमराह किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow