एक घर में दबिश देने पर 6.18 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार 

परदेस में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर एक महिला को 26.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Apr 21, 2024 - 15:50
 0  59
एक घर में दबिश देने पर 6.18 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली    21-04-2024

परदेस में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर एक महिला को 26.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

आरोपी महिला की पहचान रूबी पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में चिट्टे का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस के यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow