केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी लाल , प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करना एकदम अनुचित और असंवैधानिक है। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहीं। प्रियंका गांधी ने लिखा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री को टारगेट किया गया है वह पूरी तरह अनुचित और असंवैधानिक

Mar 21, 2024 - 22:50
 0  106
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी लाल , प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-03-2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करना एकदम अनुचित और असंवैधानिक है। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहीं। प्रियंका गांधी ने लिखा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री को टारगेट किया गया है वह पूरी तरह अनुचित और असंवैधानिक है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री को शोभा देता है और न ही केंद्र की सरकार को ऐसे हथकंडे अपनाने चाहिए। 
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल खासकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के नेता को टारगेट करना सही नहीं है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि देश में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। इसी प्रकार देश के जितने भी विपक्ष के दल है सभी विपक्षी दल के नेताओं पर सीबीआई , ईडी और आईटी का पहरा लगा रखा है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देर शाम को एक मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है और अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल में भेजने की तैयारी है। भले ही प्रियंका गांधी ने यह खुलासा नहीं किया कि अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरा मुख्यमंत्री कौन होगा जिसे केंद्र सरकार जेल में डालेगी , लेकिन इतना जरूर लिखा है कि अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल में डालने की तैयारी की जा रही है। 
आपको बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इन दोनों हिमाचल प्रवास पर है और वह शिमला स्थित अपने घर में आराम फरमा रही है। देर शाम को जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिली उसके तुरंत बाद प्रियंका गांधी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow