शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री गिरफ्तार , ईडी ने हिरासत में लिए अरविंद केजरीवाल 

आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी के शिकंजे में आ गए। बुधवार रात करीब 9:15 बजे ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार शाम करीब 7:15 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची

Mar 21, 2024 - 22:58
 0  203
शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री गिरफ्तार , ईडी ने हिरासत में लिए अरविंद केजरीवाल 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  21-03-2024
आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी के शिकंजे में आ गए। बुधवार रात करीब 9:15 बजे ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार शाम करीब 7:15 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। इसी दौरान 2 घंटे के उपरांत करीब 9 :15 बजे प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। 
बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की भी तलाशी ली गई। अब इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्या ईडी को मुख्यमंत्री के आवास से भी कुछ और दस्तावेज मिले हैं , लेकिन देर शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व शराब घोटाले में ही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया , सतपाल जैन आदि नेता भी सलाखों के पीछे हैं। 
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि भाजपा के राजनीतिक बी टीम यानी ईडी केजरीवाल की सोच को कभी भी कैद नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को केंद्र में आने से रोक सकती है। उन्होंने कहा कि भले ही ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। 
बावजूद इसके भी वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। उधर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी कहा है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार तो कर लिया है , लेकिन वह गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है और वकील शीघ्र ही कोर्ट पहुंच रहे हैं। हो सकता है जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिले। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow