अनियंत्रित हो कर तालाब में गिरी बस , 17 लोगों की मौत , 30 से ज्यादा लोग घायल

बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से 17 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 30 से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा झाला काठी जिले में तब हुआ जब बस 60 यात्रियों को लेकर भंडारिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिमी संभाग के मुख्यालय बारिसाल जा

Jul 22, 2023 - 21:19
 0  75
अनियंत्रित हो कर तालाब में गिरी बस , 17 लोगों की मौत , 30 से ज्यादा लोग घायल

न्यूज़ एजेंसी - ढाका  22-07-2023
बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से 17 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 30 से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा झाला काठी जिले में तब हुआ जब बस 60 यात्रियों को लेकर भंडारिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिमी संभाग के मुख्यालय बारिसाल जा रही थी। 
 
 
उसने बताया कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस फिलकर तालाब में गिर गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि गोताखोरों ने 17 शव निकाले हैं और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को तालाब में से बाहर निकाला। भारी मानसूनी वर्षा के कारण तालाब पानी से लबालब भरा है। 
 
 
वहीं पुलिस उपनिरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं एवं तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद बस के अंदर और शव मिल सकते हैं। फिलहाल झाला काठी के मुख्य सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे। 
 
 
हादसे में घायल 35 वर्षीय यात्री रूसेल मुल्लाह ने बताया कि मैं चालक की सीट के बगल में बैठा था। बस चलाते समय संभवत चालक सचेत नहीं था। चालक लगातार अपने सहायक से बातचीत कर रहा था और उससे कह रहा था कि बस में और यात्रियों को चढ़ाए। इस हादसे में मुल्लाह के पिता की जान चली गई जबकि उसका भाई अब भी लापता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow