जब प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनते ही बेहोश हुआ शख्स , पीएम मोदी के डॉक्टरों ने किया उपचार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चार दिनों की ग्रीस यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां पालम एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को मेरा सैल्यूट

Aug 26, 2023 - 18:55
 0  133
जब प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनते ही बेहोश हुआ शख्स , पीएम मोदी के डॉक्टरों ने किया उपचार 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  26-08-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चार दिनों की ग्रीस यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां पालम एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को मेरा सैल्यूट है। हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हमने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। पीएम के संबोधन के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। इसके बाद पीएम मोदी के डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया। 

इससे पहले पीएम मोदी बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिले। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरते ही जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में मिशन सफल हुआ। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का विकास हो रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। नेशनल स्पेस डे हमेशा प्रेरित करेगा। इसरो ने मेक इन इंडिया अभियान को चांद तक पहुंचाया है। वैज्ञानिकों ने तपस्या से विश्वास कमाया है। चंद्रयान 2 के पदचिन्हों वाली जगह का नाम तिरंगा प्वाइंट रखा है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव-शक्ति प्वाइंट रखा है। 

जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और जब शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी। पीएम मोदी ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चांद पर पानी होने की पुष्टि करने वाला भारत पहला देश है। चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। आज सुबह बेंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला। चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को नया नाम दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow