जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : उपायुक्त
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मनमोहन शर्मा गत दिवस स्वास्थ्य अधिकारियों व उद्योग संघों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों व उद्योगों का आपसी समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोगों को टी.बी. रोग के बारे में जागरूक किया जा सका।
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 04-07-2025
What's Your Reaction?



