दर्दनाक :  ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में दंपती की मौत,बच्ची घायल 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी`

Jan 26, 2024 - 12:19
Jan 26, 2024 - 12:26
 0  55
दर्दनाक :  ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में दंपती की मौत,बच्ची घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-01-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे। पुलिस जांच में जुटी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow