पहल : हिमाचल का इतिहास जानेंगे स्कूली बच्चे, NCERT के 30 फीसदी सिलेबस में शामिल होगी हिस्ट्री    

प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चे हिमाचल के इतिहास के बारे में जान सकें, इसके लिए अब प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में नया पाठयक्रम भी लागू

Jan 8, 2024 - 19:56
 0  4
पहल : हिमाचल का इतिहास जानेंगे स्कूली बच्चे, NCERT के 30 फीसदी सिलेबस में शामिल होगी हिस्ट्री       

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      08-01-2024

प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चे हिमाचल के इतिहास के बारे में जान सकें, इसके लिए अब प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में नया पाठयक्रम भी लागू होना है। 

इसमें पहले ही अब निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम को ऑप्शनल किया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार एनसीईआरटी के सिलेबस में भी जल्द ही बदलाव करने जा रही है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के पाठयक्रम में भी जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए अब हिमाचल का इतिहास भी बच्चे जान सकें, उसके लिए सिलेबस में हिमाचल हिस्ट्री को पढ़ाया जाएगा। हांलाकि सरकारी स्कूलों का सिलेबस एनसीईआरटी ही तय करता है। 

ऐसे में सरकार जल्द ही इस बारे में जरुरी बदलाव करने जा रही है। उन्होंने कहा है कि स्कूली बच्चों के लिए यह जानना बेहद जरुरी है कि हिमाचल का इतिहास किस तरह का रहा है। आज की युवा पीढ़ी इस बात से अनभिज्ञ है। 

ऐसे मेें संस्कृति को बचाए रखने और उसके बारे में बच्चों को बताने के लिए ये जरुरी है कि सिलेबस में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए। ऐसे में सरकारी स्कूलों कि किताबों में अब बच्चे हिमाचल का इतिहास भी जान पाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow