बाल-वाटिका-3 के विद्याथियों से केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की बढ़ेगी चहल-पहल

केंद्रीय विद्यालय संगठन 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए 03 बाल वाटिका कक्षाओं के संचालित करने का निर्णय लिया | आज 60 वर्षों के पश्चात देश के लगभग 450 केन्द्रीय  विद्यालयों में बाल वाटिका खोली गई

Aug 1, 2023 - 16:17
 0  10
बाल-वाटिका-3 के विद्याथियों से केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की बढ़ेगी चहल-पहल

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     01-08-2023

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर  नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बाल वाटिका -3 का शुभारम्भ प्राचार्य श्री सुनील चौहान द्वारा किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन जिसके देशभर में 1250 व विदेशों में काठमांडू, तेहरान और मॉस्को में 3 विद्यालय है सन 1963 से जब से केंद्रीय विद्यालय संगठनकी स्थापना हुए है तब संगठनकक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन करता आ रहा है। 

किन्तु वर्ष 2020 में आई नई शिक्षा नीति के तहत केंद्रीय विद्यालय संगठन 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए 03 बाल वाटिका कक्षाओं के संचालित करने का निर्णय लिया | आज 60 वर्षों के पश्चात देश के लगभग 450 केन्द्रीय  विद्यालयों में बाल वाटिका खोली गई है। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में भी इस वर्ष बाल वाटिका-3 के लिए विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है इस से केंद्रीय विद्यालय में चहल पहल और बढ़ेगी। 

इन विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन 3 घंटे और सप्ताह में 5 दिन कक्षों का आयोजन किया जाएगा | विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की गणवेश (यूनिफॉर्म) में आने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई और शुभकामना दी |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow