रिकांगपिओ में खाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ, साथ में चलाया हस्ताक्षर अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्पूर्ण देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में 19 जनवरी से 24 जनवरी, 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

Jan 19, 2024 - 18:42
 0  9
रिकांगपिओ में खाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ, साथ में चलाया हस्ताक्षर अभियान

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  19-01-2024

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्पूर्ण देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में 19 जनवरी से 24 जनवरी, 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 
साथ ही लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताया गया तथा बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसे वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था। 
इस योजना का मुख्य उद्देश्य  लिंग आधारित लिंग चयनात्मक उन्मूलन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow