विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा पंचायत सचिव,बर्थ सर्टिफिकेट के लिए मांगी 1200 रुपए की रिश्वत

विजिलेंस ने बद्दी में एक पंचायत के सचिव को 1200 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की

Apr 23, 2024 - 16:41
 0  60
विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा पंचायत सचिव,बर्थ सर्टिफिकेट के लिए मांगी 1200 रुपए की रिश्वत

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी   23-04-2024

विजिलेंस ने बद्दी में एक पंचायत के सचिव को 1200 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। सोमवार दोपहर बाद जैसे ही सचिव ने रिश्वत के पैसे पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा। 

विजिलेंस ने पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव को विजिलेंस की बद्दी टीम ने 1200 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता से पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीडि़त ने विजिलेंस से संपर्क किया, जिसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। 

पुष्टि करते हुए एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow