विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुकान मालिक ने कर डाली हैवानियत , जांच में जुटी पुलिस 

नालागढ़ में महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। क्षेत्र में लगातार 3 दिन में दुष्कर्म की यह तीसरी घटना

Aug 4, 2023 - 17:30
 0  104
विधवा महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुकान मालिक ने कर डाली हैवानियत , जांच में जुटी पुलिस 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  04-08-2023
नालागढ़ में महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। क्षेत्र में लगातार 3 दिन में दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 13 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह पैसों की जरूरत के चलते एक करियाने की दुकान में काम करने लगी। 
 
 
दुकान मालिक बुरी नजर रखता था और कई बार पैसों में खरीदने व जबरन धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना चुका है। पीड़िता के अनुसार बीते दिनों जब वह दुकान का काम करने के बाद घर जाने लगी तो दुकान मालिक ने उसे खाना गर्म करने के लिए बोला और खुद दुकान के स्टोर में शराब पीने लगा। 
 
 
इस दौरान एक जूस का गिलास उसे दिया। जूस पीने से वह अचानक बेहोश हो गई। करीब साढ़े 10 बजे जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। इसके बाद दुकान मालिक धमकाने लगा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। 
 
 
महिला की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow