सरकार ने जिला सिरमौर के 42 किसानों से खरीदी 178 क्विंटल प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गा के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसमें विशेषकर किसानों, बागवानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल आरम्भ की गई है, जिसके तहत प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना भी सार्थक सिद्ध होगी

May 24, 2025 - 18:27
 0  45
सरकार ने जिला सिरमौर के 42 किसानों से खरीदी 178 क्विंटल प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-05-2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गा के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसमें विशेषकर किसानों, बागवानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल आरम्भ की गई है, जिसके तहत प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना भी सार्थक सिद्ध होगी। किसान कल्याण का प्रमुख रखते हुए समृद्ध किसान-समृद्ध हिमाचल को पहले स्थान पर रखा है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने तथा देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है। जिसके तहत गेहूं का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है जिसके तहत गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये, मक्की का 40 रुपये जबकि हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किया गया है। 
परियोजना निदेशक (आत्मा) सिरमौर साहब सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 15 मई से 25 मई, 2025 तक जिला सिरमौर में नाहन तथा पांवटा साहिब में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 60 रुपये प्रति किलो ग्राम खरीद केन्द्रों से खरीदा जा रहा है इसके अतिरिक्त किसानों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भाड़ा भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला में 275 क्विंटल गेहूं, तथा 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत आज तक 42 किसानों से 178 क्विंटल गेहूं जबकि 8 किसानों से 20 क्विंटल हल्दी खरीदी गई। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान रवि कुमार गांव खदरी डाकघर विक्रम बाग तहसील नाहन निवासी बताते है कि कृषि व्यवसाय उनका पुश्तैनी काम है तथा वह वर्ष 2021 से प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं, मक्की, धान, हल्दी का उत्पादन कर रहे है। उन्होंने 2 बीघा भूमि में गेहूं की प्राकृतिक खेती की, जिससे उनका लगभग 8 क्विंटल का उत्पादन हुआ। 
रवि कुमार ने 3 क्विंटल गेहूं अपने परिवार के इस्तेमाल के लिए रखी तथा 5 क्विंटल गेहूं प्रदेश सरकार द्वारा नाहन में स्थापित खरीद केन्द्र में 60 रुपये प्रति किलो बेची। इसके अतिरिक्त मुझे 2 रूपये प्रति किलो ग्राम गेहूं का भाड़ा भी मिला। इस वर्ष उनका 3 क्वींटल हल्दी लगाने का लक्ष्य है। किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है। इसी प्रकार नाहन तहसील के गांव सकारडी निवासी बलविंदर सिंह बताते है कि वह 2019 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं तथा इस वर्ष उन्होंने 2 क्विंटल गेहूं नाहन में सरकारी खरीद केंद्र में बेची। उनका इस सीजन में 5-6 बीघा में मक्की की बिजाई करने का लक्ष्य है। बलिन्दर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन समर्थन मूल्य देने के लिए धन्यवाद करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow