सीएम ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में की 500 रुपये की बढ़ोतरी 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इनकी संख्या करीब 4,800 है। यह श्रेणी मुख्यमंत्री के बजट भाषण में शामिल

Feb 22, 2024 - 21:21
 0  59
सीएम ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में की 500 रुपये की बढ़ोतरी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      22-02-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इनकी संख्या करीब 4,800 है। यह श्रेणी मुख्यमंत्री के बजट भाषण में शामिल थी। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही परीक्षा में उत्तीर्ण जेओए(आईटी) को नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पीजी करने के बाद वह अनुबंध पर नियुक्त होने वाले डॉक्टरों का मानदेय को 33,000 से 40 हजार रुपये करने की घोषणा करते हैं। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गुरुवार को बजट पर चर्चा के समापन पर कहा कि विपक्ष ने आपदा में भी राजनीति की और यह विधानसभा सत्र बुलाने की बात करता रहा। सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों की समस्या का समाधान के लिए एक कैबिनेट उप समिति बनाई गई है। इनकी समस्या भाजपा के समय में बढ़ाई गई है। 

भाजपा ने इस मामले को कोर्ट में उलझाया। इसे देखने में भी समय लग रहा है। इन शिक्षकों के सरकार ने सत्ता में आने के बाद 4900 रुपये बढ़ाए हैं। भाजपा के समय नाममात्र का मानदेय बढ़ा। कंप्यूटर शिक्षकों का मामला भी 22 साल पुराना है। सभी कानूनी प्रावधान देखे जाएंगे। वह समाधान निकालना चाहते हैं। 

कैबिनेट सब कमेटी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है और समाधान निकाला जाएगा। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 500 रुपये बढ़ाए जाएंगे। शिमला के सकुर्लर रोड को चौड़ा करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपये की घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow