हिमाचल के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित 

हिमाचल प्रदेश के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी

Dec 19, 2023 - 19:40
 0  10
हिमाचल के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      19-12-2023

हिमाचल प्रदेश के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। 

प्रदेश में चिन्हित किए गए 6 ग्रीन कॉरिडोर में इंडियन ऑयल के 34, भारत पेट्रोलियम के 12, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 7 कुल 53 पेट्रोल पंपों के अलावा जिला प्रशासन, शहरी विकास, एचपीटीडीसी और लोक निर्माण विभाग की ओर से सुझाई गई 54 साइटों पर चार्जिंग स्टेशल लगाए जाएंगे। 

28 जनवरी तक आईओसी 45 साइटों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लेगा। जहां तक गगरेट का सवाल है तो यहां फिलहाल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कोई विचार नहीं है। प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए न्यायालय में विचाराधीन याचिका के तहत पारित आदेशों की अनुपालना में ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों, सैटेलाइट चित्रों सहित अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग के तौर पर परीक्षण खर्चीला और अनुपयोगी पाया गया है। 

अवैध खनन रोकने में व्यावहारिक साबित नहीं हुआ है। इसे लेकर न्यायालय को भी अवगत करवा दिया गया है। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के प्रश्न के उत्तर में उद्योग मंत्री ने यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश में घर बनाने के लिए जमीन देने के 752 मामले उपायुक्तों के पास लंबित हैं। सरकार भूमिहीन परिवारों को 2 से 3 बिस्वा भूमि उपलब्ध करवा रही है। लंबित मामलों में ऊना जिला में सबसे अधिक 273 और कांगड़ा में सबसे कम 5 मामले लंबित हैं। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में एक भी मामला लंबित नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow