हिमाचल के स्पीति घाटी में ऑर्गेनिक सेब की पैदावार, देश-विदेशों तक बनाई पहचान 

देश मे सबसे ऊंचाई पर ऑर्गेनिक सेब की पैदावार होती है। यहां की सेब ने देश के मंडियों के अलावा विदेशों तक अपनी पहुंच बनाई है। समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमाचल के स्पीति घाटी में ऑर्गेनिक सेब की पैदावार

Sep 15, 2023 - 13:20
 0  22
हिमाचल के स्पीति घाटी में ऑर्गेनिक सेब की पैदावार, देश-विदेशों तक बनाई पहचान 

यंगवार्ता न्यूज़ - केलांग     15-09-2023

देश मे सबसे ऊंचाई पर ऑर्गेनिक सेब की पैदावार होती है। यहां की सेब ने देश के मंडियों के अलावा विदेशों तक अपनी पहुंच बनाई है। समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमाचल के स्पीति घाटी में ऑर्गेनिक सेब की पैदावार हो रही है। यहां रसायनिक खादों के बजाय भेड़-बकरियों के मिंगडों को खाद के तौर पर बागीचों में इस्तेमाल किया जा रहा है। 

यही बजह है कि स्पीति के सेब ने देश की मंडियों में अपनी अलग पहचान बनाई है। दूसरे इलाकों के सेब की तुलना में स्पीति के सेब अधिक रसीला होने के साथ देर तक खराब नहीं होता है। सेब के मोटे छिलकों की वजह से लंबे समय तक इन सेबों को स्टोर किया जा सकता है। 

बागबानी विभाग काजा के मुताबिक स्पीति घाटी में करीब 600 हेक्टेयर भूमि पर सेब उत्पादन किया जा रहा है। यहां सलाना एक हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन हो रहा है। ऑर्गेनिक और गुणवत्ता के कारण बागबानों को बागीचों में ही 70 से 80 रुपए तक प्रतिकिलो दाम मिल जाता है। 

वहीं काजा में बागबानी विभाग में तैनात एसएमएस दिनेश ठाकुर ने बताया कि स्पीति के ताबो, लरी, हुर्लिंग, ग्यु, पोह और चंडीगढ़ के इलाकों में करीब 600 हेक्टेयर जमीन पर सेब की पैदाबार हो रही है, जबकि स्पीति में सालाना एक हजार मेट्रिक टन ऑर्गेनिक सेब तैयार होता है। 

किसानों को बागीचे में ही 70 से 80 रुपए तक प्रति किलो सेब के दाम मिल जाते हैं। इस तरह पर्यटन के साथ सेब स्पीति घाटी में लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।  

पूरे देश मे सेब सीजन खत्म होने के बाद ही स्पीति का सेब देश की मंडियों दस्तक देगा। मध्य अक्तूबर से घाटी में सेब तुड़ान का काम शुरू हो जाएगा। सेब खरीदने को कारोबारियों में होड़ लग जाती है। ताबो के बागबान ज्ञाछो, नोरबू व राजेंद्र ने बताया कि यहां दशकों पहले से सेब उत्पादन हो रहा है। स्पीति में सेब की व्यावसायिक तौर पर पैदावार हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow