हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार, किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद 

हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। इसका अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि अबतक सूबे के किसान सरकार को 45 करोड़ रुपये की धान बेच चुके हैं। प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद

Nov 25, 2023 - 12:54
 0  9
हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार, किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     25-11-2023

हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। इसका अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि अबतक सूबे के किसान सरकार को 45 करोड़ रुपये की धान बेच चुके हैं। प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। 

पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। इस साल 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिला सिरमौर में धान खरीद का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य को भी पार कर चुका है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने जिले में 6250 मीट्रिक टन (62,500 क्विंटल) खरीद का लक्ष्य रखा था। 
शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 9,000 मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया। ये सिर्फ वही आंकड़ा है, जो धान सरकार को बेची गई है। बीते साल प्रदेशभर में वायरस की चपेट में आने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। लिहाजा, कई किसानों को खेतों में फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना पड़ा था। गत साल जिले में 2,000 मीट्रिक टन से भी कम फसल का उत्पादन हो पाया था। 

इस बार सरकार ने ए ग्रेड किस्म के धान के लिए 2,203 और सामान्य धान के 2,183 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। 2022 में इसका समर्थन मूल्य 2,040 रुपये निर्धारित किया गया था।

संयुक्त निदेशक राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति निगम रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी खरीद कार्य जारी है। 45 करोड़ रुपये की धान सरकार खरीद चुकी है। किसानों को उनके बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow