आज शाम पांच बजे से लेकर21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी

दीवाली के दिन शाम पांच बजे से लेकर अगली सुबह यानी 21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी। दीवाली के लिए बाहरी राज्यों से लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने बसों की स्पैशल सेवा शुरू की

Oct 20, 2025 - 13:27
 0  47
आज शाम पांच बजे से लेकर21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-10-2025

दीवाली के दिन शाम पांच बजे से लेकर अगली सुबह यानी 21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी। दीवाली के लिए बाहरी राज्यों से लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने बसों की स्पैशल सेवा शुरू की है। एचआरटीसी ने 19 अक्तूबर रविवार को एचआरटीसी की 54 स्पेशल बसें चलाई हैं। 

दिल्ली से छह बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलाई गई हैं। diwali के दिन शाम पांच बजे से एचआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे। बाहरी राज्यों में रह प्रदेश के लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने स्पेशल बसें चलाई है।

एचआरटीसी के अलग-अलग डिपो से ये बसें चलाई गई हैं। एचआरटीसी diwali के लिए स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई हैं। एचआरटीसी की यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी के बस अड्डों पर खड़ी होंगी।

यह बसें प्रदेश के हर एक जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के अन्य क्षेत्रों को चलेगी। उधर, एचआरटीसी के एमड़ी डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि निगम प्रबंधन दीवाली के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से हिमाचल के विभिन्न जिलों व स्थलों के लिए स्पैशल बसें चलाई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow