औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टिकरी में एचटी लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टिकरी में दो युवकों की बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य कर घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक खंभे से एचटी लाइन सड़क पर गिर गई

May 28, 2025 - 15:23
 0  83
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टिकरी में एचटी लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     28-05-2025

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टिकरी में दो युवकों की बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य कर घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक खंभे से एचटी लाइन सड़क पर गिर गई। 

दोनों युवक एचटी लाइन की चपेट आ गए। करंट से झुलसे दोनों युवकों को ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। यहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया। हादसे के कारणों की जांच में पाया गया कि सड़क पर लटकी बिजली की तारों में विद्युत आपूर्ति जारी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow