कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के बागों को हटाने की कार्रवाई की तैयारी 

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में शिमला जिला के कोटखाई तहसील अंतर्गत चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के बागों को हटाने की कार्रवाई की तैयारी

Jul 12, 2025 - 12:13
 0  78
कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के बागों को हटाने की कार्रवाई की तैयारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-07-2025

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में शिमला जिला के कोटखाई तहसील अंतर्गत चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के बागों को हटाने की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। 

इस संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने 18 जुलाई 2025 तक चैथला गांव में किसी भी व्यक्ति के लिए शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध केवल आम नागरिकों पर लागू होगा। जबकि पुलिस, अर्धसैनिक बल, सुरक्षा एजेंसियों तथा सरकारी अथवा अधिकृत सुरक्षा कर्मियों को इससे छूट दी गई है।

आदेश के अनुसार, गांव चैथला के सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शस्त्र 12 जुलाई 2025 तक थाना कोटखाई में अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। ये शस्त्र 18 जुलाई तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे और उसके पश्चात ही वापस किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />