पर्यटक स्थल कसौली की हेरिटेज मार्केट में लगी आग , तड़के ही धू-धू कर जली दुकानें

कसौली की हैरिटेज मे सुबह भयानक आग लग गई है। इससे कई दुकानें जल गई है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की और से एसडी एम कसौली व एसएचओ धर्मपुर मौजूद हैं। यह आग प्रातः करीब 3:30 बजे लगी बताई जा रही है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा बताया जा रहा है।

Apr 13, 2026 - 12:02
 0  5
पर्यटक स्थल कसौली की हेरिटेज मार्केट में लगी आग , तड़के ही धू-धू कर जली दुकानें
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  13-04-2026

कसौली की हैरिटेज मे सुबह भयानक आग लग गई है। इससे कई दुकानें जल गई है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की और से एसडी एम कसौली व एसएचओ धर्मपुर मौजूद हैं। यह आग प्रातः करीब 3:30 बजे लगी बताई जा रही है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा बताया जा रहा है। 12 से 14 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। 
करीब सात दुकानें पूरी तरह जल चुकी हैं। जिसमें मोमोज, खिलौने और कपड़े की दुकान व कैफे भी शामिल हैं। जहां से संभावना जताई जा रही है कि यह आग शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कई गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत एक दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। 
घटना के दौरान स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानों से सामान बचाने में जुटे रहे, लेकिन आग की तीव्रता के चलते अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह हेरिटेज मार्केट करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही है, जिससे इस अग्निकांड को ऐतिहासिक नुकसान के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow