विज्ञान की ज्योति से आलोकित हुआ गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रांगण 

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़कर उसकी उपयोगिता को स्पष्ट करना था

Feb 28, 2026 - 19:16
 0  8
विज्ञान की ज्योति से आलोकित हुआ गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रांगण 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  28-02-2026
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़कर उसकी उपयोगिता को स्पष्ट करना था। विद्यार्थियों ने युवा वैज्ञानिकों के जीवन-संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान के दैनिक जीवन में प्रयोगों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने यह प्रेरक संदेश दिया कि किसी भी तथ्य को आँख मूँदकर स्वीकार करने के स्थान पर हमें तर्क, प्रमाण और वैज्ञानिक सोच को अपनाना चाहिए। 
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं ने भारत की महान महिला वैज्ञानिकों की भूमिकाएँ निभाकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और अद्वितीय उपलब्धियों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा सीवी रमन के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली नाटिका का मंचन किया गया, जिसने उनके शोध कार्यों एवं वैज्ञानिक योगदान को दर्शकों तक अत्यंत प्रभावी ढंग से पहुँचाया। इसी क्रम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम  Innovate Like a Girl , Lead the World  था। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को नवाचार , नेतृत्व क्षमता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि बालिकाएं भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती हैं। 
इस रचनात्मक गतिविधि ने न केवल उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारा , बल्कि विज्ञान के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ किया। विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिश्रम और सूक्ष्म योजना के परिणामस्वरूप यह संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुति, अनुशासन, रचनात्मकता एवं विषय की गहन समझ ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त पद्धति है। हमें अंधविश्वास से दूर रहकर तर्कसंगत सोच अपनानी चाहिए। 
शिक्षित नागरिक वही है, जो वैज्ञानिक ज्ञान को समाज के कल्याण हेतु प्रयोग में लाता है। आप सभी विद्यार्थी विज्ञान की रोशनी को अपने जीवन का मार्गदर्शक बनाकर राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह बहुआयामी आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना , नवाचार और जिज्ञासा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सफल रहा। विद्यालय परिवार इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow