व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल को मिलने लगा अरबों रुपये का राजस्व : राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को सिद्धार्थ राजकीय डिग्री कालेज नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन किया। समारोह में मुख्यमंत्री कार्यालय के सीईओ (माईगॉव) डॉ. गोपाल गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Sep 24, 2025 - 20:03
 0  25
व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल को मिलने लगा अरबों रुपये का राजस्व : राजेश धर्माणी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  24-09-2025

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को सिद्धार्थ राजकीय डिग्री कालेज नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन किया। समारोह में मुख्यमंत्री कार्यालय के सीईओ (माईगॉव) डॉ. गोपाल गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लगभग 70 कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि कबड्डी जैसा पारंपरिक भारतीय खेल अब एक नई ग्लैमर्स पहचान के साथ विश्व के सामने आया है और कई युवा इसे एक कैरियर के रूप में अपना रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के कारण आज हिमाचल को हर महीने करोड़ों रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने लगा है। कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना से 18 प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में 150 करोड़ रुपये और होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल से 1.77 करोड़ रुपये मिलने शुरू हुए हैं। इसी प्रकार, सार्वजनिक उपक्रमों को पूर्व में आवंटित एवं निर्माणाधीन विद्युत प्रोजेक्टों, मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण तथा कई औद्योगिक घरानों को नाममात्र लीज फीस पर भूमि आवंटन जैसे मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा स्टैंड लिया है, जिससे हिमाचल को आने वाले समय में अरबों रुपये का राजस्व मिल सकता है। 
राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए सभी संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया है। प्रदेश में कई ऐसे स्कूल थे, जहां स्टाफ तो पूरा था, लेकिन इनमें कोई भी विद्यार्थी नहीं था या इनकी संख्या बहुत कम थी। इन सभी स्कूलों को बंद या मर्ज करके गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर जोर दिया गया है। इसी के परिणामस्वरूप शिक्षा की गुणवत्ता में हिमाचल प्रदेश ऊंची छलांग लगाते हुए 21वें नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। 
इस अवसर पर मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, विभिन्न कॉलेजों के टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उदघाटन समारोह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी, हिमुडा के निदेशक मंडल के सदस्य राजेश बन्याल, अन्य बोर्डों एवं निगमों के निदेशक मंडल के सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य, टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow