हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने की और 09 अक्तूबर तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी

Oct 4, 2025 - 15:40
 0  29
हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   04-10-2025

भारतीय मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने की और 09 अक्तूबर तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। राज्य में 05 और 06 अक्तूबर को कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

जिसमें भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी गई है। सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां 06 अक्तूबर को होने के आसार हैं जिसके दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम में 07 अक्तूबर को और बदलाव आएगा, जब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार और सात अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 05 और 06 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। कुछ इलाकों में 09 अक्तूबर तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow