विक्रमादित्य सिंह बताएं  आपदा में मंडी के बहे सात पुलों में से कितने किए बहाल , जयराम ठाकुर ने साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में मंडी के सात पुल बह गए और लोगों को आठ माह से ब्यास के आर पार जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में हम पीडब्ल्यूडी मंत्री और अब कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर आए विक्रमादित्य सिंह से पूछना चाहते हैं कि आपने कितने पुल बहाल किए। सच तो ये है कि इन्होंने एक भी पुल रिस्टोर नहीं किया। अब लोग पुल न होने के कारण जान गंवा रहे हैं

Apr 21, 2024 - 19:37
Apr 21, 2024 - 19:55
 0  26
विक्रमादित्य सिंह बताएं  आपदा में मंडी के बहे सात पुलों में से कितने किए बहाल , जयराम ठाकुर ने साधा निशाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   21-04-2024
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में मंडी के सात पुल बह गए और लोगों को आठ माह से ब्यास के आर पार जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में हम पीडब्ल्यूडी मंत्री और अब कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर आए विक्रमादित्य सिंह से पूछना चाहते हैं कि आपने कितने पुल बहाल किए। सच तो ये है कि इन्होंने एक भी पुल रिस्टोर नहीं किया। अब लोग पुल न होने के कारण जान गंवा रहे हैं। 
मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ब्यास नदी पार करते हुए मंडी शहर के एक दंपति हादसे का शिकार हो गए और पति की मौत इस हादसे में हुई। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए तीन हजार करोड़ दिल्ली से मोदी सरकार ने दिया है जिसका वो बड़ा बखान कर रहे हैं कि मैंने लाया लेकिन दिया तो भाजपा सरकार ने है। आप बताएं आपने क्या किया। 
उन्होंने कहा कि मंडी यूनिवर्सिटी पर सांसद प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह क्यों खामोश बैठे रहे। इसका उन्हें जनता के बीच जवाब देना होगा। आज 250 करोड़ की लागत से बनने वाला मंडी का शिवधाम क्यों खंडहर बना हुआ है, एयरपोर्ट का काम आगे क्यों नहीं बढ़ा जबकि हमने सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली है। प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह को इसका जवाब देना ही होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow