पालमपुर की घटना से साफ़ हो गया है कि प्रदेश में चरमरा गई है कानून व्यवस्था : जयराम ठाकुर 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पालमपुर में कॉलेज छात्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में गुंडाराज बढ़ गया

Apr 21, 2024 - 19:39
 0  27
पालमपुर की घटना से साफ़ हो गया है कि प्रदेश में चरमरा गई है कानून व्यवस्था : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  21-04-2024
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पालमपुर में कॉलेज छात्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में गुंडाराज बढ़ गया है। कॉलेज छात्रा पर तेजधार हथियार से हुए हमले की इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। 
जयराम ठाकुर ने इस घटना में घायल छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शिमला में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मर्डर होता है और इसी स्थान पर भाजपा के नेताओं पर प्रेस कांफ्रेंस में युवा कांग्रेस द्वारा हमले की कोशिश की जाती है और पुलिस तमाशा देख रही थी। चंबा में एक युवक के टुकड़े टुकड़े कर नाले में फैंक दिया जाता है और सरकार मामला दबाने की कोशिश करती है। 
जयराम ठाकुर ने हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब द्वारा कथित तौर पर कंगना रनौत के खिलाफ डाली गई अभद्र पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावी दौर में भी हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं के पास प्रचार-प्रसार के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। विकास के मुद्दे के पर बात करने के बजाय कांग्रेसी नेता निम्न स्तर की बातों में लगे हैं और आए दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। हमीरपुर यूथ कांग्रेस के किसी पदाधिकारी द्वारा कंगना के खिलाफ टिप्पणी व अभद्र फोटो अपलोड किया गया है जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी है। 
जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से कांग्रेसी नेता बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी इन नेताओं पर कोई भी असर नहीं हो रहा है। पूर्व में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री द्वारा मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं अब हिमाचल प्रदेश में दायित्ववान नेता खुलेआम कंगना पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनता देख कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बौखलाहट और बढ़ गई है। 
इसी बौखलाहट के चलते आए दिन कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह की टिप्पणियों में लगे हुए हैं। मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वाभाविक रूप से कांग्रेस के प्रत्याशी ऐसे मुद्दे की तलाश में हैं जहां से उन्हें सहयोग और समर्थन मिले लेकिन मैं समझता हूं कि वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आरएसएस को विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं है। एक ऐसा संगठन जिसकी देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान है। वो अपना निर्णय करने में सक्षम है। उन्हें ऐसी टिप्पणी ऐसे संगठन पर नहीं करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow