हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पंच वर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने किया विधानसभा का दौरा

कार्यवाही का प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया। सदन में प्रश्नकाल और प्रश्नकाल के पाश्चात्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े अहम पहलुओं सत्ता पक्ष एवं विपक्ष बीच हुई बहस को भी सुना

Feb 27, 2024 - 19:36
Feb 27, 2024 - 19:52
 0  56
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पंच वर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने किया विधानसभा का दौरा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-02-2024
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान शिमला के चतुर्थ वर्ष के 65 छात्रों ने विधानसभा का दौरा किया। छात्रों ने विधानसभा के बजट सत्र की चल रही कार्यवाही का प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया। सदन में प्रश्नकाल और प्रश्नकाल के पाश्चात्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े अहम पहलुओं सत्ता पक्ष एवं विपक्ष बीच हुई बहस को भी सुना। 

इस दौरान छात्रों  को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को विधानसभा की कार्यवाही एवं इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को साररूप में समझाया और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। 
छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई चर्चा को बेहद सार्थक बताया। संस्थान के शिक्षक  डॉ. विजय चौधरी और संदीप शर्मा भी इस दौरान छात्रों के साथ रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow