शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने नाहन विस क्षेत्र से किया चुनाव प्रचार 

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।। उन्होंने नाहन विधानसभा के जोहड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उनके साथ नाहन के कांग्रेस सुविधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे

Apr 25, 2024 - 15:46
Apr 25, 2024 - 17:00
 0  8
शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने नाहन विस क्षेत्र से किया चुनाव प्रचार 

सांसद कश्यप के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

बोले 5 सालो में 460 पंचायत का दौर तक नहीं कर पाए सांसद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     25-04-2024

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।। उन्होंने नाहन विधानसभा के जोहड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उनके साथ नाहन के कांग्रेस सुविधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जहां भी हो जा रहे हैं उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मौजूदा भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं उन्हें लोगों से बातचीत के दौरान सुनने को मिल रहा है कि भाजपा सांसद 5 सालो में कोई विकास कार्य क्षेत्र में नहीं करवा पाए है।

उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में 460 ऐसी पंचायत है जहां का सुरेश कश्यप दौरा तक नहीं कर पाए हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद पर लोगों ने गत लोकसभा चुनाव में विश्वास जताया था मगर वह लोगों की उम्मीद पर कर नहीं उतर पाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow