उत्तराखंड के नैनीताल में भारी भूस्खलन , पलभर में भरभरा कर जमीदोज हो गई दो मंजिला ईमारत सामने आया वीडियो 

Sep 24, 2023 - 18:04
Sep 24, 2023 - 18:12
 0  203
उत्तराखंड के नैनीताल में भारी भूस्खलन , पलभर में भरभरा कर जमीदोज हो गई दो मंजिला ईमारत सामने आया वीडियो 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  24-09-2023
उत्तराखंड के नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी की तरह शनिवार को भूस्खलन से दो मंजिला भवन पलभर में भरभरा कर जमीदोज हो गया। इस भवन की चपेट में आने से दो अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन के बाद 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आसपास के घरों को खाली करा दिया है। 
 
मौके पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। गनीमत इतनी रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लैंडस्लाइड की आशंका के चलते मकान में रह रहे लोग और आसपास के लोग पहले ही दूर हो गए थे। बताया जाता है कि इस मकान के भरभराकर गिरने के साथ आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान हुआ है। लैंडस्लाइड के चलते आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं। नैनीताल के इस लैंडस्लाइड का भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में लैंडस्लाइड से सहमे लोग चीखते-चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। 
कैसे जमींदोज हुआ दो मंजिला भवन वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें... https://youtu.be/aLAaSpzG6S4?si=MqrXLk3E07nmZQ6B

वीडियो में दिखता है कि, पहले जमीन की मिट्टी धीरे-धीरे सरकती है और इसके बाद देखते ही देखते दो मंजिला मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो जाता है। आप नीचे वीडियो में देखिये कि कैसे कैसे बिखर गया पूरा मकान। वहीं वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अनियोजित निर्माण का ऐसा ही हश्र होता है। बीते दिनों हिमाचल में लैंडस्लाइड से बहुत बड़े स्तर पर माली नुकसान हुआ है। इसके अलावा लैंडस्लाइड में कई लोगों की जान भी गई। लैंडस्लाइड और बाढ़ की मार से हिमाचल अब तक नहीं उबर आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow