टैबलेट-लैपटॉप योजना के तहत मेधावी छात्रों को 16 हजार रुपए के ई-वाउचर देगी सरकार , मॉडल पर हो रहा पुनर्विचार
हिमाचल प्रदेश के दसवीं, बारहवीं और कालेज स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की टैबलेट-लैपटॉप योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। सरकार अब दूसरी बार इस योजना के प्रारूप में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और शिक्षा विभाग के बीच जल्द होने वाली बैठक में यह तय किया जाएगा कि मेधावी विद्यार्थियों को आखिर किस स्वरूप में लाभ दिया जाए।
हिमाचल प्रदेश के दसवीं, बारहवीं और कालेज स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की टैबलेट-लैपटॉप योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। सरकार अब दूसरी बार इस योजना के प्रारूप में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और शिक्षा विभाग के बीच जल्द होने वाली बैठक में यह तय किया जाएगा कि मेधावी विद्यार्थियों को आखिर किस स्वरूप में लाभ दिया जाए। जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा पहले जारी किए गए 16 हजार रुपए के ई-वाउचर मॉडल पर पुनर्विचार किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण यह राशि अब पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।
What's Your Reaction?



