अब दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में दिया जा रहा चार प्रतिशत आरक्षण , मल्लिका नड्डा ने 27 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
सोलन, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स एवं रोशनी संस्थान द्वारा दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नगर निगम हॉल ठोड़ो ग्राउंड में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मल्लिका नड्डा अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिका नड्डा ने कहा सक्षम भारत समृद्ध भारत की सोच को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगता की परिभाषा पूर्ण रूप से बदल दी
सोलन, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स एवं रोशनी संस्थान द्वारा दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नगर निगम हॉल ठोड़ो ग्राउंड में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मल्लिका नड्डा अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिका नड्डा ने कहा सक्षम भारत समृद्ध भारत की सोच को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगता की परिभाषा पूर्ण रूप से बदल दी। दिव्यांगजनों को अब दिव्य शक्ति से परिपूर्ण व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, और इनकी सेवा करना हमारा संकल्प एवं जिम्मेदारी है जिसको पूरे भारतवर्ष में सफलतापूर्वक रूप में निभाया जा रहा है। हमने प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश अनुसार दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच को आगे ले जाते हुए एक समृद्ध भारत का स्वप्न देखा है।
What's Your Reaction?



