शहरों में महिलाओं के बस किराए में अब नहीं मिलेगी 50 फीसदी किराये की छूट , कैबिनेट बैठक लग सकती है मुहर

हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी ) की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे यथावत रखे जाने का प्रस्ताव है। 19 मई को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है

May 17, 2025 - 16:54
May 17, 2025 - 17:35
 0  34
शहरों में महिलाओं के बस किराए में अब नहीं मिलेगी 50 फीसदी किराये की छूट , कैबिनेट बैठक लग सकती है मुहर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-05-2025

हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी ) की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे यथावत रखे जाने का प्रस्ताव है। 19 मई को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है। 
अभी प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दे रखी है। पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। पथ परिवहन निगम को घाटे से उभारने के लिए पहले न्यूनतम किराये को 5 से 10 रुपये किया है। इसके बाद लंबी दूरी के किराये में भी बढ़ोतरी की है। अब सरकार की ओर से यह फैसला लेने पर चर्चा चल रही है।
                                                                                                    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow