अनियंत्रित हो कर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्रियों से भरी निजी बस , कई लोग घायल 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के पास भदरोआ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बस यात्रियों से भरी हुई थी

Oct 21, 2023 - 19:50
 0  96
अनियंत्रित हो कर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्रियों से भरी निजी बस , कई लोग घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  21-10-2023

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के पास भदरोआ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बस यात्रियों से भरी हुई थी। 

घायल यात्रियों को नूरपुर और पठानकोट अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मंडी-मनाली-पठानकोट रूट की न्यू प्रेम बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए पलट गई। 

दुर्घटनाग्रस्त को क्रेन की मदद से निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow