अनुराग ठाकुर का दावा : हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल कर लगाएंगे हैट्रिक

बिलासपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने वाली

Dec 16, 2023 - 19:37
 0  10
अनुराग ठाकुर का दावा : हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल कर लगाएंगे हैट्रिक

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     16-12-2023

बिलासपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने वाली है। ठाकुर ने कहा कि अभी तीन राज्यों में हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है और इस बार तीसरी बार हम हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल करके हैट्रिक लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता हैट्रिक लगाएगी और देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बनाएंगे, भाजपा की जीत की हैट्रिक और कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगनेवाली है। कांग्रेस तो झूठ बोलने वाली पार्टी है, जनता सब जानती है। 

राज्य के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहां की तीन राज्यों में बड़ी जीत ऐतिहासिक जीत है और यह जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान दर्ज हुई है। भारतीय जनता पार्टी भविष्य में नया इतिहास रचने जा रही है, जब अगली बार एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। हमने 2014 और 2019 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की थी और 2024 में एक बार फिर हम इस ऐतिहासिक जीत को दोहराएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा की तीन राज्यों की जीत अपने आप में बहुत बड़ी है। यह जीत भाजपा के केंद्र नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपकी कुशल रणनीति की वजह से हुई है। 

उन्होंने कहा कि आपने हमेशा हिमाचल प्रदेश का ध्यान रखा है और आपने आपदा के समय भी अपने हिमाचल प्रदेश के कई दौरे किए और जब भी आप हिमाचल आए तो खाली हाथ नहीं आए, इस बारी भी आप 633.73 करोड़ का ग्रांट आप हिमाचल प्रदेश के लिए लेकर आए हैं। 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। उनके अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उक्त नेताओं ने इस आशय की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow