अपने ही फैसले बदलना कांग्रेस की पुरानी आदत , कई बार रद्द कर चुकी है नोटिफिकेशन : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में परस्पर कोई तालमेल नहीं है। कोई कुछ कहता है कोई कुछ करता है। बिना प्लानिंग और सोच विचार के बातें करना , फैसले लेना और फिर फ़ैसले को वापस ले लेना कांग्रेस की परंपरा रही है। शनिवार राज्य सरकार ने दोपहर को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पटवारी और कानूनगो अब से राज्य सरकार के कर्मचारी होंगे

Nov 19, 2023 - 19:38
 0  41
अपने ही फैसले बदलना कांग्रेस की पुरानी आदत , कई बार रद्द कर चुकी है नोटिफिकेशन : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-11-2023
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में परस्पर कोई तालमेल नहीं है। कोई कुछ कहता है कोई कुछ करता है। बिना प्लानिंग और सोच विचार के बातें करना , फैसले लेना और फिर फ़ैसले को वापस ले लेना कांग्रेस की परंपरा रही है। शनिवार राज्य सरकार ने दोपहर को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पटवारी और कानूनगो अब से राज्य सरकार के कर्मचारी होंगे। इस नोटिफ़िकेशन पर संबंधित कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी, कुछ ही देर बाद सरकार की तरफ से दूसरा नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसने पहले नोटिफिकेशन को ही खारिज कर दिया। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब सरकार ने जो फैसले लिए हैं उसे बाद में वापस नहीं लेने पड़े हों। बस ज्यादातर फ़ैसलों में सरकार की किरकिरी होती है और आम प्रदेशवासी परेशान होते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके पहले सरकार ने एचआरटीसी में नई लगेज पॉलिसी लाई और बुजुर्गों की दवाई से लेकर बच्चों के खेलने के सामान पर भी किराया वसूला। विशेष पथकर लगाकर प्रदेश के पर्यटन को तबाह करने की कोशिश की गई। 
लोगों के विरोध के बाद सरकार को इन दोनों फैसलों को भी बदलने पड़े। अभी भी लगेज पॉलिसी में प्रदेश की जनता और एचआरटीसी के कर्मचारी पिस रहे हैं। इसके अलावा आपदा के समय में सरकार ने सभी क्रशर बंद कर दिये। जिससे आपदा में अपना घर गवां चुके लोगों के घर नहीं बने, बजरी-रेत जैसी चीजें पांच-पांच गुना दाम देने पर भी ढूंढ़े नहीं मिल रही थी। व्यापक जन विरोध के बाद सरकार ने अब क्रशर को फिर से चलाने की अनुमति दी हैं। 
इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा में गेस्ट शिक्षक की भर्ती करने की बातें की , प्लान भी डिस्कस हुआ, बाद में उसे भी वापस ले लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में तालमेल की कमी का क्या कारण है, मुख्यमंत्री को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहर के फ़ैसले शाम तक पलट जाते हैं तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे फैसले किस मजबूरी में लिए गए और किस मजबूरी में वापस किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस की दस झूठी गारंटियां आज उसके गले की फांस बनी हुई हैं। 
नेता आम लोगों के बीच जाने से बच रहे हैं। कांग्रेस को सिर्फ़ और सिर्फ़ विकास पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दिवाली में जब लोग घर आते हुए अपने परिवार के नन्हे-मुंहे बच्चों के लिए तोहफ़े ला रहे थे तो लोगों से बच्चों के तोहफों का किराया वसूला गया। इस प्रक्रिया में एचआरटीसी के कर्मचारी भी पिसे। उन्होंने कहा कि पेट काट काटकर बचाए गए पैसों से खरीदे गये बच्चों के तोहफ़े पर भी सरकारी बसों में किराया वसूला गया। इस तरह की सरकारी तानाशाही आज तक सरकार ने नहीं देखी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow