एक्सपोज हो चुकी है कांग्रेस की गारंटियां , तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। इसके अंतर्गत पालमपुर, सुलह, बैजनाथ, जयसिंहपुर, कांगड़ा , देहरा और ज्वालामुखी मंडल की बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चुने हुए पंचायत समिति सदस्यों के साथ भी बैठक की और उनके साथ राजनीतिक परिचर्चा में भाग लिया

Oct 28, 2023 - 20:14
 0  54
एक्सपोज हो चुकी है कांग्रेस की गारंटियां , तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  27-10-2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। इसके अंतर्गत पालमपुर, सुलह, बैजनाथ, जयसिंहपुर, कांगड़ा , देहरा और ज्वालामुखी मंडल की बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चुने हुए पंचायत समिति सदस्यों के साथ भी बैठक की और उनके साथ राजनीतिक परिचर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पंचायत समिति सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान होता है और वह जनता की आवाज होते हैं हम संकल्प लेते हैं कि इस बार पूरी ताकत लगाते हुए, एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। 
बिंदल ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग कर सत्ता में आई है और जिस प्रकार से उन्होंने चुनावी वर्ष में झूठी गारंटीयों के दम पर सरकार बनाई वो जनता को पता चल गया है। प्रदेश की जनता आज भी इंतजार में है, ऐसा लगता है कि यह सरकार इंतजार की सरकार है जब भी कोई वादा करती है जनता उस वादे के पूरे होने के इंतजार में ही रह जाती है। बिंदल ने कहा कि केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने देश भर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का मील का पत्थर पार कर लिया है। 49 फीसदी आयुष्मान कार्ड महिला लाभार्थियों के पास हैं। 
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 5.7 करोड़ अस्पताल प्रवेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ( एनएचए ) द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रमुख योजना 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से पूरा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है चाहे आप स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा किसी भी क्षेत्र की बात कर लीजिए आज देश को अगर विश्व पटल पर सबसे आगे ले जाने का कार्य किया तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 
बिंदल ने कहा कि कांगड़ा के सुलह मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। इस कार्य में यह मंडल पूरे हिमाचल में प्रथम आया है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार , भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर , पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि , पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी , पूर्व विधायक रविंद्र धीमान , पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , घनश्याम शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय शर्मा ,
 जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह-प्रवक्ता विश्व चक्षु , जिला पालमपुर महामंत्री राजेश कुमार रानू , अभिमन्यु भट्ट , मंडल अध्यक्ष पालमपुर सुरेंद्र सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष जयसिंहपुर देवेंद्र सिंह राणा , सुलह मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा , मंडल अध्यक्ष बैजनाथ वरिंदर राणा , जिला पालमपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष पालमपुर रागिनी रकवाल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow