कमीशन लेकर काम कर रही सरकार, सुधीर शर्मा ने सीएम पर साधा निशाना

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा

Apr 7, 2024 - 13:23
 0  80
कमीशन लेकर काम कर रही सरकार, सुधीर शर्मा ने सीएम पर साधा निशाना

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    07-04-2024

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है।  

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने एचपीएसआईडीसी का सारा धन अपने पास मंगा लिया और इसे अपने मित्रों की तनख्वाह देने का इंतजाम किया। 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट में सरकार का काम किया, उनकी पेमेंट रोकने का काम किया जा रहा है. जिन्होंने कमीशन नहीं दी, उन्हें सरकार पेमेंट नहीं कर रही। 

सुधीर शर्मा ने इस मामले में डीजीपी और एसपी कांगड़ा को पत्र लिखकर फिर दर्ज करने की मांग उठाई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि अगर फिर दर्ज नहीं होती है, तो वह कानून की राह अख्तियार करेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि जो सरकार जनहित का काम नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow