रोहतांग के साथ बारालाचा व शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फबारी होने से ठंडक बरकरार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार देर रात को रोहतांग के साथ बारालाचा व शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फबारी

Apr 7, 2024 - 13:08
 0  15
रोहतांग के साथ बारालाचा व शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फबारी होने से ठंडक बरकरार

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    07-04-2024

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार देर रात को रोहतांग के साथ बारालाचा व शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फबारी हुई।

चोटियों में हो रही बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय अभी भी मौसम में ठंडक बरकरार है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम खुल गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली।

ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के आठ क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 से 12 अप्रैल तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

वहीं, शनिवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में दिनभर धूप खिली रही। चटक धूप खिलने से मैदानी भागों में पारा चढ़ने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow